6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां की दर्दनाक कहानी: कुछ ही दिन पहले हुई थी बेटी की मौत, और अब गर्भ में मर गया दूसरा बच्चा

Ruthie की 4 वर्षीय Abigail Blumenstein नाम की बेटी इस साल मार्च में सड़क हादसे में मारी गई थी।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

May 17, 2018

ruhtie

नई दिल्ली। अमेरिका की जानी-मानी अभिनेत्री और सिंगर Ruthie Ann Miles पर मुसीबतों ने अपना डेरा जमा लिया है। एक के बाद एक भयानक मुसीबतों से Ruthie बिल्कुल टूट गई हैं। बता दें कि Ruthie ने अपने अजन्मे बच्चे को खो दिया है। जबकि हाल ही में उनकी बच्ची की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। Ruthie की 4 वर्षीय Abigail Blumenstein नाम की बेटी इस साल मार्च में सड़क हादसे में मारी गई थी।

बीते शुक्रवार को Ruthie के गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई, वे गर्भावस्था के 39वें हफ्ते में थीं। गर्भ में मारा गया बच्चा Ruthie और उनके पति Jonathan Blumenstein का था। खबर की पुष्टि खुद Ruthie के कानूनी प्रतिनिधि ने की है। Ben Rubinowitz ने कहा कि Ruthie गर्भावस्था में ही बुरी तरह से घायल हो गई थीं। Ben ने बताया कि Ruthie और Jonathan इस वक्त बहुत बुरे दौर से गुज़र रहे हैं। दोनों के दर्द का अंदाज़ा लगाना असंभव है।

बताया जा रहा है कि Ruthie अपने एक दोस्त Lauren Lew के साथ एक चर्च ईवेंट से पैदल लौट रही थीं। Lauren के साथ उनका एक साल का बेटा भी था। तभी सफेद वॉल्वो कार में सवार Dorothy Bruns नाम के महिला ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला के टक्कर मारने के बाद पुशचेयर में बैठा Lauren का बेटा 100 फीट तक घसिटता हुआ चला गया। इस हादसे में Lauren का बेटा भी मारा गया।

टक्कर मारने के बाद आरोपी महिला भागने का प्रयास कर रही थी। पुशचेयर को काफी देर तक घसीटने के बाद वह वहां खड़ी कई गाड़ियों में जा टकराई। आरोपी महिला पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मूल रूप से Staten Island की रहने वाली है, जिसकी उम्र 44 साल बताई जा रही है। ब्रूकलीन के ज़िला प्रतिनिधि ने कहा कि Dorothy Bruns ने 2 मासूम बच्चों की जान ले ली। इसके अलावा Dorothy ने 3 अन्य लोगों को भी बुरी तरह से घायल कर दिया।