19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Hot On Web / जेल में सलमान ने किया था ये काम, रात में इन लोगों ने किया ‘स्वैग से स्वागत’

जेल में सलमान ने किया था ये काम, रात में इन लोगों ने किया ‘स्वैग से स्वागत’

सलमान ने जेल में न तो खाना खाया और न ही कैदियों वाले कपड़े पहने।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 7 Apr 2018, 4:07 PM IST

jail

नई दिल्ली। काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को दोषी ठहराते हुए 5 साल की सज़ा का ऐलान कर दिया है। सलमान के लिए सज़ा का ऐलान होने के साथ ही उन्हें जेल भी भेज दिया गया। जेल में टाइम काट रहे सलमान सलाखों के पीछे भी पूरे दबंग स्टाइल को बखूबी फॉलो कर रहे हैं। सलमान ने जेल में न तो खाना खाया और न ही कैदियों वाले कपड़े पहने। सलमान ने अपने लिए बाहर होटल से खाना मंगवाया था।

खबरों के मुताबिक गुरुवार को जेल जाने के बाद सलमान खान काफी बेचैन थे और बैरक के बाहर टहलते रहे। इस दौरान सलमान ने कई सिगरेट फूंक डालीं। लेकिन जेल में सलमान की रात काफी दिक्कतों भरी रहीं। जेल के बैरक में सैकड़ों मच्छरों ने सलमान का स्वैग से स्वागत किया और उन्हें जी भरकर परेशान किया। जिसके बाद सलमान ने मच्छरों को दूर रखने वाली ट्यूब लगाई और फिर चैन की नींद सो गए।