देश में वेयरेबल डिवाइसों की मांग बढऩे लगी है और सैमसंग ने साल 2017 की पहली छमाही में प्रीमियम स्मार्टवॉच बाजार में 50 फीसदी हिस्सेदारी (मूल्य के मामले में) हासिल कर ली है, जिसमें सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टवॉच गियर एस3 का सबसे बड़ा योगदान है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह बात कही।