इंडियन स्मार्ट सिटीज के रिसर्च फेलो Azhagu Pandian Raja MP कहते हैं, ‘निगम सफलतापूर्वक कचरा बेच रहा है। बहुत से अपार्टमेंट्स, शैक्षणिक संस्थानों, कबाड़ बेचने वालों ने भी ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवाया है। वेबसाइट और ऐप के जरिए प्लास्टिक, थर्मोकॉल, शीशे जैसे रीसाइकल्ड वेस्ट की खरीदारी की जा सकती है।’ इस वेबसाइट को बनाने का मकसद घर में रखे वेस्ट को कम करना और इनका सही इस्तेमाल करना है। इससे लोगों को भी आराम है। जब आज के जमाने में हर चीज ऑनलाइन है। ऐसे में ये भी एक क्लिक में किया जा सकता है।