वहीं हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो हमने पाया कि पाक मंत्री शिरीन मजारी झूठ फैला रहे हैं। दरअसल, ये वीडियो साल 2018 में हिमाचल प्रदेश के एक मामले का है। जब साल 2015 में हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने ऐपल बेल्ट से अवैध वन अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि साल 2018 में इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, जिसमें कहा गया कि ये वीडियो शिमला का है। ऐसे में साफ पता चलता है कि पाक मंत्री भारत के लोगों के बीच जहर घोलना चाहते हैं, लेकिन उनका झूठ सबके सामने आ गया है।