आप सभी ने शॉपलिफ्टर (Shoplifter) शब्द तो सुना ही होगा। शॉपलिफ्टर का मतलब होता है ऐसे व्यक्ति से जो दुकानों, सुपरमार्केट्स से सामान चुराकर भाग जाता है। शॉपलिफ्टिंग के मामले दुनियाभर में देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही शॉपलिफ्टिंग के वीडियो भी देखने को मिलते हैं। शॉपलिफ्टिंग के कई मामलों में तो शॉपलिफ्टर को कामयाबी मिल जाती है, पर कई बार ऐसा सबक मिलता है जिससे शॉपलिफ्टिंग करने से पहले अगली बार वह कई बार सोचता है। ऐसा ही कुछ वॉलमार्ट (Walmart) में एक शॉपलिफ्टर के साथ भी हुआ।