1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

26 दिसंबर को पड़ेगा साल का आखरी सूर्य ग्रहण, बनेंगे ये दुर्लभ संयोग

Solar Eclipse 2019 : साढ़े तीन घंटे तक चलेगा सूर्य ग्रहण, 6 ग्रह होंगे एक साथ गुरुवार और अमावस्या का संयोग बनने से सूर्य ग्रहण और भी है खास
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 22 Dec 2019, 9:34 AM IST

Solar Eclipse 2019

Solar Eclipse 2019

नई दिल्ली। साल खत्म होने से पहले 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण पड़ेगा। ये खंडग्रास ग्रहण होगा। चूंकि इस बार सूर्य ग्रहण वृद्धि योग और मूल नक्षत्र में पड़ रहा है। साथ ही गुरुवार और अमावस्या (amavasya) का संयोग बन रहा है। ऐसे में ये अशुभ की जगह शुभ संकेत है। ऐसा दुर्लभ सूर्यग्रहण (solar eclipse) 296 साल पहले 7 जनवरी 1723 को बना था। ग्रहण की अवधि 3.30 घंटे की रहेगी।

पिज्जा कंपनी को कैरी बैग के लिए ग्राहक से 14 रुपए लेना पड़ा महंगा, भरने पड़े 10 लाख रुपए

पंडित रवि मिश्रा के अनुसार इस बार सूर्य ग्रहण धनु राशि (zodiac signs) में पड़ रहा है। इस दौरान 6 ग्रह (planets) एक साथ होंगे। खंडग्रास ग्रहण 12 देशों में दिखाई देगा। जिनमें भारत भी शामिल होगा। भारत में सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 8.04 बजे से होगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक लगभग तीन सदी के बाद ऐसा सूर्य ग्रहण पड़ रहा है जो शुभ फल देगा।

विद्वानों के अनुसार इस सूर्य ग्रहण का देश पर अच्छा असर होगा। इससे बेहतर आर्थिक और राजनीतिक स्थितियां बनेंगी। इस बीच अच्छी बारिश होने के भी आसार है। ये बहुत विचित्र संयोग है कि लगभग 300 साल के अंतर में ऐसा ग्रहण हो रहा है जिसके प्रभाव में सभी 9 ग्रह होंगे। इनमें से 7 ग्रह सीधे सूर्य के संपर्क में हैं। इससे सारे 12 राशियों के जातकों को लाभ होगा। इसमें तरक्की के रास्ते खुलने के अलावा किस्मत का भी साथ मिलेगा।