अतुरालिये रत्ना ने श्रीलंका सरकार से उन्हें उनके पद से हटाने की मांग की थी। जब उनकी मांग पर अम्ल नहीं किया गया तब वे आमरण अनशन पर बैठ गए। बता दें कि बौद्ध भिक्षु रत्ना ने केवल उन्हीं तीन मुस्लिम अधिकारियों के इस्तीफे की मांग की थी। लेकिन 8 मंत्रियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए साथ में इस्तीफा दे दिया। श्रीलंका के शहरी विकास, जल आपूर्ति और पेयजल मंत्री रउफ हकीम का कहना था कि, "श्रीलंका में बढ़ रहे तनाव को देखते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। साथ ही उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है ताकि सभी आरोप मुक्त हो सकें।