दरअसल, 25 वर्ष की उम्र में राजनीतिक जीवन में प्रवेश करने वाली सुषमा स्वराज ( Sushma Swaraj dance with onion ) का हर घर में प्रयोग में होने वाले प्याज से गहरा रिश्ता रहा है। बता दें कि जब वो दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं तब प्याज की कीमतों ने दिल्ली वालों को खूब रुलाया। सुषमा को भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। प्याज की कीमत को लेकर मचे सियासी हंगामे के बीच उन्हें सीएम पद से त्याग पत्र देना पड़ा था।