तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर किया हमला
पूरे मामले पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेजस्वी ने ट्वीटर पर लिखा कि, "नीतीश जी के कुशासनी राज में कल बिहार के आरा में एक महिला को निर्वस्त्र दौड़ा-दौड़ा कर मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई। इंसानियत को तार-तार करने वाली इस घिनौनी घटना को देख व सुन रूह कांप गयी। नैतिक बाबू, अगर मानवता, शर्म और संवेदना बची है तो अंतरात्मा जगी जल्दी से राजभवन पहुंचिये।" बताते चलें कि पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।