दुनियाभर में हर साल कई रोड एक्सीडेंट्स होते हैं। इस वजह से कई लोगों की मौत हो जाती हैं और कई लोग घायल भी होते है। लोगों की लापरवाही, ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करना, व्हीकल्स में खराबी या अन्य वजहों से रोड एक्सीडेंट्स होते हैं और इनसे जान के साथ माल का भी नुकसान होता है। रोड एक्सीडेंट्स किसी भी व्हीकल्स पर हो सकते है। चाहे कार ही क्यों न हो, उनका भी रोड एक्सीडेंट्स होता है। पर अगर कार में ऐसी टेक्नोलॉजी हो जिससे वो एक्सीडेंट से पहले अपने आप ही रुक जाए, तो एक्सीडेंट को टाला जा सकता है। पढ़कर लगेगा कि ऐसा कैसे हो सकता है, पर ऐसा हुआ है और सोशल मीडिया पर ऐसा होने का वीडियो वायरल भी हो रहा है।