ज़ाहिर है ऐसा होने पर नया वेतनमान 1 अप्रैल, 2021 से लागू हो जाएगा। साफ ज़ाहिर है कि ऐसा होने पर आपकी बेसिक सैलरी आपके कुल वेतन की 50 फीसदी या इससे अधिक होगी, ऐसे में यह साफ है कि आपको मिलने वाला भत्ता, सैलरी का 50 फीसदी से ज्यादा नहीं होगा। आपको बतादें इसका असर आपकी मासिक सैलरी पर खासकर जो रकम आपके हाथ में आती है वह कम हो सकती है। लेकिन दूसरी ओर आपका PF और ग्रेच्युटी दोनों बढ़ जाएगा, इसका असर तत्काल तो नहीं पर दूरगामी अवश्य दिखेगा।