पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी एक्शन में दिखाई दे रही है। पुलिस ने कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो में दिख रहे दरिंदों में दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश में पुलिस जमकर छापेमारी कर रही है। सभी दरिंदों के खिलाफ गंगाघाट थाने में मामला दर्ज किया गया है। खबरों के अनुसार दरिंदगी करने वाले लोगों में एक को पुलिस ने पहले चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। महिला के साथ बदसलूकी करने वाले दरिंदों के खिलाफ आईपीसी की धारा 382/18, 147, 323, 504, 506, 354 के तहत केस फाइल किया गया है।