29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TikTok App यूर्जस के लिए बुरी खबर, हटाई जाएंगी गरीबों व दिव्यांग लोगों की वीडियोज!

Highlights- - टिकटॉक उन सभी वीडियो में बैन लगेगा जो दिखने लायक नहीं होती-प्रीमियम यूजर्स के सामने अपने छवी सुधीरने का काम करने जा रहा-टिकटॉक अपनी पॉलिसी में बड़े बदलाव करने जा रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 18 Mar 2020, 5:52 PM IST

tiktok

नई दिल्ली. टिकटॉक (TikTok) एप के दीवानों के लिए बुरी खबर सामने आई है। Tik Tok जल्द ही अपनी वीडियोज कंटेंट में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। टिकटॉक (Tiktok Deleted Videos) उन सभी वीडियो को हटाने जा रहा है जो बहुत ही बदसूरत है, गरीब है या दिव्यांग हैं। यानि उन सभी वीडियो में बैन लगेगा जो दिखने लायक नहीं होती। जानकारी के मुताबिक टिकटॉक (Tiktok Banned Videos) प्रीमियम यूजर्स के सामने अपने छवी सुधीरने का काम करने जा रहा है।

एक अंग्रेजी अखबरा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक अपनी पॉलिसी में बड़े बदलाव करने जा रही है। इस रिपोर्ट के मुताबिक tiktok ने अपने मॉडरेटर्स खास निर्देश दिए हैं। इसमें स्पष्ट लिखा है कि जब भी यूजर्स अपनी टाइमलाइन पर जाए उसे ऐसा कंटेंट नज़र आना चाहिए जो उसे ऐसा फील कराए कि वो उसके लिए ही बनाया जा रहा है। इसी के तहत बेकार के कंटेंट को फ़िल्टर कर देने के भी निर्देश हैं।


इस तरह की वीडियो को किया जाएगा फिल्टर

टिकटॉक ने एख रूपरेखा तैयार की है जिसमें तय किया गया है कि इस तरह कि वीडियो को हटाया जाएगा। इसमें एबनॉर्मल बॉडी शेप- बहुत मोटे या काफी पतले। इसके अलावा बेहद बदसूरत दिखने वाले या चेहरे पर किसी तरह की बीमारियों वाले लोग शामिल हैं। इसमें उन लोगों पर भी रोक लगाने के लिए कहा गया है जिनकी वेशभूषा अच्छी न हो, या गरीब नज़र आते हों। कंपनी का मानना है कि ख़राब दिखने वालों का वीडियो भी ख़राब दिखेगा और नए यूजर्स को आकर्षित नहीं कर पाएगा।

इस पूरे मामले में टिकटॉक ने सफाई देते हुए कहा कि फिल्टर करने से मतलब उन वीडियो से है जो समाज के लिए नुकसानदायक हैं। TikTok के मुताबिक उन्हें लगातार ऐसी रिपोर्ट्स मिल रही हैं कि प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल भी हो रहा है और कंपनी बस इसे ही रोकना चाहती है. कंपनी भेदभाव, बुलिंग और ख़राब कंटेंट को जगह नहीं देना चाहती.