कई लोगों ने जवाब देते हुए कहा कि यह फेक फोटो हैं और अमेजॉन पर ऐसी कोई भी चीज नहीं बिक रही है। वहीं, जब इस वायरल फोटो का पता लगाने के लिए हमने अमेजॉन पर चेक किया तो हमें भी ऐसी कोई चीज नहीं बिकती हुई नहीं दिखी। ऐसे में ये साबित होता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये फोटो पूरी तरह से फर्जी है और लोगों को गुमराह करने के लिए शेयर की जा रही है। बता दें, सोशल मीडिया पर रोज एेसी खबरें वायरल होती हैं, जिनका कोइर् आधार नहीं होता, लेकिन अनजाने में लोग इसे शेयर करते रहते हैं। एेसे में जरूरी है कि पूरी तरह जांच-पड़ताल के बाद की एेसी किसी चीज पर भरोसा करें।