28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनामी के कोहराम में जमकर हुई तबाही, दिल दहला देने वाले मंजर को देख सहम गए लोग

स्पेन में आई सुनामी ने Majorca और Menorca के पर्यटन स्थलों को ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Jul 17, 2018

tsunami

सुनामी के कोहराम में जमकर हुई तबाही, दिल दहला देने वाले मंजर को देख सहम गए लोग

नई दिल्ली। 26 दिसंबर 2004 का दिन आज भी हमारे ज़हन में बसा हुआ है। पूरे दक्षिण एशिया में भयंकर तबाही मचाने वाले सुनामी को आज तक कोई नहीं भूल पाया है। सुनामी का वो दर्दनाक मंजर जिस किसी ने भी देखा, उनके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई कि कुदरत कभी इतना कोहराम भी मचा सकता है। लेकिन अब एक सुनामी का एक नया मामला सामने आया है, जिसने स्पेन की धड़कनों को बढ़ा दिया। स्पेन के Majorca और Menorca में सुनामी की पांच फीट ऊंची लहरों ने लोगों के दिल में वो खौफ पैदा कर दिया जो साल 2004 में दक्षिण एशिया में रहने वाले लोगों के दिल में किया था। सोमवार की सुबह आई सुनामी ने स्पेन में जमकर उत्पात मचाया।

खबरों की मानें तो स्पेन में आई सुनामी ने Majorca और Menorca के पर्यटन स्थलों को ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है, जो समुद्री तट पर बसे हुए हैं। लोग जब सुबह सो कर उठे तो उन्हें पूरे इलाके का हाल-बेहाल दिखा। सड़कें, तालाब बन गई थीं। Majorca और Menorca में समुद्री तट पर बसे रिसॉर्ट्स और बार में पानी घुस गया, जिससे वहां आए पर्यटकों को काफी परेशानी हुई। जानकारी के मुताबिक स्पेन में आई इस सुनामी में किसी भी प्रकार की बड़ी मुसीबत की खबर नहीं है। सुनामी ने न ही कोई घायल हुआ है और न ही किसी की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि Majorca और Menorca के तटों पर पर्यटकों के आने से पहले ही सुनामी ने तांडव मचा दिया, नहीं तो जान-माल की हानि हो सकती थी। गौरतलब है कि साल 2004 के अंत में आई सुनामी ने पूरे दक्षिण एशिया को हिलाकर रख दिया था। इस कुदरती तांडव में 2,27,898 लोगों की मौत हो गई थी। इस महाविनाश में करीब 19.9 बिलियन डॉलर का नुकसान भी हुआ था। इस महाविनाश ने इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका, मालदीव, मलेशिया, म्यांमार में भयंकर तबाही मचाई थी।