
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना इस वायरस की वजह से हजारों लोगों की जान जा रही है। सभी देश इस कोरोना से बचने के लिए रास्ता तलाश रहे हैं वहीं एक ऐसा भी देश है जिसका कहना है कि ऐसी कोई बीमारी है ही नहीं। चौकानी वाली ये है कि इस देश से सटे ईरान में कोरोना ने हजारों लोगों को जान ले चुका है।
इस देश का नाम है तुर्कमेनिस्तान (Turkmenistan )। यहां कि सरकार ने कोरोना वायरस को बीमारी नहीं मानती है। आधिकारिक रूप से अबतक इस देश में एक भी कोरोना केस सामने नहीं आया है। लेकिन लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है। लोगों का मानना है कि तुर्कमेनिस्तान अपने आंकड़े को छिपा रहा है।
तुर्कमेनिस्तान ने करीब एक महीने पहले ही अपने देश के बार्डर सील कर दिए थे। वहीं चीन सहित बाकी देशों से आने वाले विमानों के रास्तों को डायवर्ट कर दिया गया था।इतना ही नहीं यहां लोगों की की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है। इतना सब के बावजूद यहां लोग सामान्य जीवन बिता रहे हैं। भारी संख्या में पब्लिक गैदरिंग में जुट रहे हैं। बर्थ डे हो या शादी लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।
बता दें इससे पहले खबर आई थी कि तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बेयरडेमुकामेडॉव ने कोरोना शब्द लिखने और बोलने पर बैन लगाने के साथ ही मास्क पहनने पर भी कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। जनता के बीच स्पेशल एजेंट्स घूम रहे हैं जो अगर किसी से कोरोना की चर्चा सुनते हैं तो उन्हें जेल भेज देते हैं। यहां के लोगों में कोरोना से ज्यादा उसके नाम से ड़रे हुए हैं।
Published on:
10 Apr 2020 03:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
