19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Hot On Web / देखिए पंजाब CM की ‘पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड’ की अनदेखी फोटोज़, लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं साथ!

देखिए पंजाब CM की ‘पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड’ की अनदेखी फोटोज़, लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं साथ!

पंजाब के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में अरूसा आलम नज़र आई थीं। इसके अलावा उन्हें अमरिंदर के साथ अलग-अलग जगहों पर कई बार देखा जा चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 23 Aug 2018, 4:59 PM IST

alam

देखिए पंजाब CM की 'पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड' की अनदेखी फोटोज़, लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं साथ!

नई दिल्ली। पाकिस्तान के नए पीएम बने इमरान खान ने पद के शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को भी आमंत्रित किया था। इमरान के आमंत्रण को कबूल करते हुए सिद्धू पाकिस्तान पहुंच गए। वहां उन्होंने पाकिस्तान सेनाध्यक्ष क़मर जावेद बाजवा से गले लग कर मुलाकात की थी। बस फिर क्या था, सिद्धू आम लोगों के साथ-साथ बड़े राजनेताओं के भी निशाने पर आ गए। इतना ही नहीं पंजाब की सीएम अमरिंदर सिंह ने भी नवजोत सिंह सिद्धू की आलोचना की। अमरिंदर ने कहा कि सिद्धू को पाक सेनाध्यक्ष के साथ गले लगने से बचना चाहिए था।

पूरे मामले में बुरी तरह से घिर चुके सिद्धू का बचाव करते हुए देश की जानी-मानी लेखक शोभा डे ने सीएम अमरिंदर पर हमला बोल दिया है। शोभा डे ने कहा कि वे हैरान हैं, डे की मानें तो लोग सिद्धू को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। जबकि पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह तो पाकिस्तान की पत्रकार अरूसा आलम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। बताते चलें कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में अरूसा आलम नज़र आई थीं। इसके अलावा उन्हें अमरिंदर के साथ अलग-अलग जगहों पर कई बार देखा जा चुका है।

बता दें कि अरूसा आलम पाकिस्तानी रक्षा पत्रकार हैं, वे अकलीम अख्‍तर की बेटी हैं। अकलीम अख्तर को पाकिस्तान में ‘रानी जनरल’ के नाम से जाना जाता है। अकलीम पाकिस्तान की जानी-मानी समाजसेविका थीं। 1970 का दशक था, जब पाकिस्तान की राजनीति में अकलीम का अपना रुतबा हुआ करता था। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह लवली, अरूसा से पहली बार साल 2004 में मिले थे। उस दौरान अमरिंदर पाकिस्तान के दौरे पर गए हुए थे। पंजाब में अरूसा आलम को एक विशेष तौर पर पहचान मिली हुई है। पंजाब में अरूसा को अमरिंदर सिंह की बेहद ही खास और घनिष्ठ मित्र के तौर पर जाना जाता है। बताते चलें कि अरूसा पंजाब में अमरिंदर सिंह के सरकारी आवास में उन्हीं के साथ ही रहती हैं। अरूसा आलम शादीशुदा हैं और दो बेटों की मां भी है। लेकिन फिर भी वे पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ ही रहती हैं।