29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

37 साल के शख्स से शादी करने जा रही थी नन्ही बच्ची, पादरी ने पूछ लिया ऐसा सवाल..मच गई खलबली

पादरी के सवाल पर लड़की ने शादी से सीधा इंकार कर दिया और वहां से चली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 21 Sep 2018, 3:16 PM IST

marriage

37 साल के शख्स से शादी करने जा रही थी नन्ही बच्ची, पादरी ने पूछ लिया ऐसा सवाल..मच गई खलबली

नई दिल्ली। मामला पांच साल पहले का है, नॉर्वे की एक 12 साल की थिया नाम की बच्ची ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। इस तहलके के पीछे बच्ची का एक जवाब था, जिसने उसे रातों-रात एक चर्चित हस्ती बना दिया था। दरअसल एक 37 साल का शख्स थिया से शादी करने जा रहा था। 37 साल के पुरुष की 12 साल की लड़की से शादी का काफी विरोध हुआ। आगे की कहानी बताने से पहले आपको बता दें कि लड़की का एक ब्लॉग और एक वीडियो भी है, जिसमें उसने इस विवादित शादी से लेकर ज़िंदगी के तमाम एक्सपीरियंस के बारे में बताया।

थिया द्वारा शेयर की गई वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि शादी में शामिल होने आए लोग 37 साल के पुरुष के साथ 12 साल की लड़की की शादी होती देख काफी बुरी तरह से भड़क गए। वे सभी इस शादी का विरोध कर रहे थे। वीडियो के मुताबिक पहले तो थिया शादी के लिए तैयार हो जाती है। जिसके बाद उसे शादी के एक शानदार गाउन में चर्च में लाया जाता है। शादी के पवित्र मंत्र पढ़ने से पहले पादरी ने आखिरी बार लड़की से उसकी इच्छा पूछी कि वह ये शादी करना चाहती है या नहीं।

पादरी के सवाल पर लड़की ने शादी से सीधा इंकार कर दिया और वहां से चली गई। लड़की के इस जवाब को सुन वहां मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बता दें कि लड़की की ये वीडियो प्लान इंटरनेशनल नाम की एक संस्था ने बनाया था, जो बच्चों के लिए काम करती है। दरअसल ये एक शॉर्ट फिल्म की तरह थी, जिसमें बाल विवाह का विरोध करते दिखाया गया है। हालांकि थिया ने अपने ब्लॉग पर शादी से जुड़ी कई चीज़ों की फोटो भी शेयर की। जिनमें वेडिंग केक, रिंग की फोटोज़ भी शामिल थी। एक हिंदी वेबसाइट के मुताबिक थिया का ये ब्लॉग एक दिन में सबसे ज़्यादा (नॉर्वे में) पढ़ा गया ब्लॉग बन गया था।