मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब में सबसे ज्यादा नशीली दवाओं की तस्करी भारत में सबसे ज्यादा नशीली दवाओं का उपयोग मिजोरम, पंजाब और मणिपुर में होता है। इन राज्यों की सीमाएं पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश आदि देशों से मिलती हैं और उन रास्तों से बहुतायत में नशीली दवाओं की तस्करी होती है। मिजोरम में पिछले चार सालों में करीब 48,209 टन नशीली दवाइयां जब्त की गई हैं। पंजाब में करीब 39,064 टन नशीली दवाइयां बरामद की गई हैं। अगर पिछले चार सालों में दवा तस्करों के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को देखें, तो पूरे देश में दवा तस्करी के लगभग 64,737 मामले में से 21,549 मामले को साथ पंजाब सबसे आगे रहा है।