
मां नहीं है इसलिए अपनी आंखों के सामने ही बच्चे को रखकर जूतों की मरम्मत करता है पिता! रुला देगी तस्वीर
नई दिल्ली। सोशल मीडिया के इस ज़माने में हमें ऐसी कई चीज़ें देखने को मिल जाती हैं, जो हमें भावनात्मक रूप से काफी प्रभावित करती हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि सोशल मीडिया पर केवल नफरत फैलाने वाली सामग्रियां उपलब्ध होती हैं। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी भी तस्वीरें या वीडियो मिलते हैं, जो हमें एक अच्छा कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके अलावा यहां हमें कुछ ऐसी चीज़ें भी मिलती हैं, जो दिल को छू जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जो हमें सोशल मीडिया पर ही मिली है। इस तस्वीर को देखने के बाद आप आपके दिल में भी एक दर्द उठेगा, जो बाकि लोगों के दिलों में भी उठ रहा है।
तस्वीर सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। तस्वीर में आप देखेंगे कि एक शख्स जो मोची का काम करता है, और सड़क पर लगी अपनी दुकान पर बैठा है। लेकिन गौैर करने वाली बात ये है कि शख्स के ठीक बगल में एक मच्छरदानी भी है, जिसमें एक बच्चा सो रहा है। ये बच्चा देखने में इस मोची का ही लग रहा है। तस्वीर देखने में तो ऐसा ही लग रहा है कि इस शख्स की पत्नी नहीं है, जिसकी वजह से ये अपने बच्चे को साथ में ही लेकर दुकान पर बैठा है। ऐसा भी हो सकता है कि बच्चे की मां कहीं आस-पास के इलाके में ही कोई काम करती हो।
लेकिन सवाल जब इस पापी पेट का हो तो इंसान क्या नहीं करने को तैयार हो जाता है। और ऊपर से इस शख्स का तो एक छोटा-सा बच्चा भी है, जिसके दो वक्त की रोटी के लिए भी शख्स फटे-पुराने जूतों की मरम्मत कर रहा है। तस्वीर में आप देखेंगे कि शख्स किसी के आगे हाथ जोड़कर बैठा है और शायद मदद की भीख मांग रहा है, ताकि कम-से-कम उसके बच्चे के लिए दो वक्त के खाने का इंतज़ाम हो जाए। हालांकि ये तस्वीर किस जगह की है, और कब ली गई है..इस विषय में कोई जानकारी नहीं है। यह सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट है, जिसे काफी शेयर किया जा रहा है।
Published on:
14 Aug 2018 01:14 pm
