नई दिल्ली। इस साल के मॉनसून ने जाते-जाते देश पर इतनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी कि लोग अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए। इस साल मॉनसून का यह आखिरी दौर है, लेकिन भारी बारिश की वजह से पूरा देश पानी में डूब गया है। हर बार की तरह इस बार भी बारिश ने अपना कहर बरपाया और देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थितियां बना दीं। इसके अलावा लगातार भारी बारिश के वजह से केरल बाढ़ की तबाही से जूझ रहा है। केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 60,000 लोग राहत शिविरों में रहने के लिए मजबूर हैं।