7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में रखे सिलेंडर में लग गई थी आग, जान की परवाह किए बगैर अंदर जा घुसा पुलिस का जवान और फिर…

महिला परिवार वालों के लिए घर में चाय बना रही थी। इसी दौरान किसी वजह से गैस सिलेंडर में आग लग गई।

2 min read
Google source verification
fire

घर में रखे सिलेंडर में लग गई थी आग, जान की परवाह किए बगैर अंदर जा घुसा पुलिस का जवान और फिर...

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक शानदार वीडियो देखने को मिली। पुलिस वाले की बहादुरी की ये वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। वीडियो में आप देखेंगे कि पुलिस का एक जवान आग की लपटों में घिरे हुए रसोई गैस सिलेंडर को खींचकर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा है। रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद स्थानीय लोग काफी डर गए थे, उन्हें जान का खतरा सता रहा था। लेकिन झांसी के मऊरानी थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बहादुरी की मिसाल कायम करते हुए सिलेंडर को रिहायशी इलाके से बाहर निकाल दिया।

पूरा मामला 12 सितंबर 2018 का बताया जा रहा है, जब एक महिला परिवार वालों के लिए घर में चाय बना रही थी। इसी दौरान किसी वजह से गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने के बाद परिवार के लोग दहशत में आ गए, इसके साथ ही पड़ोस के लोगों को भी सिलेंडर फटने का डर सताने लगा। जिसके बाद पुलिस को सिलेंडर में आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेमचंद अपने साथी के साथ मौके पर जा पहुंचे। प्रेमचंद ने बहादुरी का परिचय देते हुए आग में धधकते सिलेंडर को घर से बाहर निकाल लाए।

प्रेमचंद ने सिलेंडर पर पानी में भीगा हुआ कंबल भी डाला, लेकिन आग नहीं बुझी। इतना कुछ होने के बाद भी प्रेमचंद ने अपने विवेक से काम लिया और सिलेंडर को एक रस्सी की मदद से पकड़ लिया और खींचते हुए ले जाकर पास की एक नदी में फेक दिया। प्रेमचंद की जांबाजी को देखकर पूरे इलाके के लोग उनकी काफी तारीफें कर रहे थे। 12 सितंबर 2018 को पूरी घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। वीडियो को अब तक 44 मिलियन से भी ज़्यादा बार देखा जा चुका है।