
घूंघट डाले घोड़ी पर खड़े होकर ठुमके लगा रही थी महिला, अचानक घोड़ी ने कर दी एेसी हरकत
नई दिल्ली: शादी-ब्याह में दूल्हे के घोड़ी पर चढ़ने की परंपरा भले ही पुरानी हो गई हो, लेकिन आज भी लोग बारात में अपनी शान बढ़ाने के लिए घोड़ी को बुलाते हैं। कई बार ठोल-नगाड़ों की वजह से घोड़ी बेकाबू हो जाती है या इधर-उधर भागने लगती है और इस रंग में भंग पड़ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। आइए जानते हैं आखिर घोड़ी ने क्या किया ऐसा, जिसकी वजह से यह वीडियो चर्चा में है।
महिला के बैठते ही भाग खड़ी होती है घोड़ी
दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला घोड़ी पर खड़े पर होकर डांस कर रही होती है। अचानक वह महिला घोड़ी पर बैठती है। उसके बैठते ही घोड़ी ऐसी हरकत कर देती है कि वहां मौजूद सभी लोगों के मुंह खुले रह जाते हैं। महिला के बैठते ही घोड़ी भाग खड़ी होती है और महिला मुंह के बल जमीन में गिर पड़ती है। यह नजारा देख पहले लोग महिला को उठाने दौड़ते हैं, लेकिन बाद में लोगों की हंसी नहीं रुकती है।
राजस्थान का बताया जा रहा है वीडियो
बता दें, ये वीडियो यू—ट्यूब पर इसी साल जनवरी में अपलोड किया गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान का है। वीडियो में नाच रही महिला भी राजस्थानी लिबाज में है। वीडियो महज 10 सेकंड का है, लेकिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए है।
Updated on:
16 Oct 2018, 11:40 AM IST
Published on:
16 Oct 2018, 11:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.