शादी का दिन हर किसी की जिंदगी मे बेहद खास होता है। काफी पहले से इसकी तैयारी लोग शुरू कर देते हैं। शादी की खरीददारी, मेहमानों की सूची, खानपान का मेन्यु आदि काम लोग पहले से शुरू कर देते हैं। हर कोई इस दिन को यादगार बनाना चाहता है और इस पर काफी खर्च भी करता है, मगर क्या हो जब आपने अपनी शादी में जिन मेहमानों को बुलाया, वे आए ही नहीं। बुरा तो जरूर लगता है, लेकिन आप कर भी क्या सकते हैं।