9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल लूटने के बाद लुटेरे की खो गई याद्दाश्त! घंटी बजी तो ऐसी जगह मिला फोन..रह जाएंगे दंग

जहां रंजीत ने एक राह चलते शुभम नाम के एक युवक को फोन छीन लिया और फरार हो गया।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Sep 09, 2018

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लूट का अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला। शकरपुर इलाके में हुई लूट की इस वारदात ने सभी को हैरान कर दिया, क्योंकि मोबाइल फोन छीनने वाला शख्स घड़ियाली आंसू बहाता रहा और पुलिस के आगे गिड़गिड़ाता रहा कि उसने मोबाइल फोन नहीं छीना है। रंजीत सिंह नाम के आरोपी ने पुलिस के साथ-साथ लोगों को इस कदर उल्लू बनाया कि लोग उस पर तरस खाने लगे। लेकिन जैसे ही पीड़ित शख्स ने अपने फोन पर दूसरे नंबर से कॉल किया तो थाने में मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए।

दरअसल फोन न छीनने की बात कह कर सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे आरोपी ने ही फोन छीना था और उसे अपने मोजे में छिपा दिया था। छीने गए फोन पर कॉल करने के बाद घंटी बजी तो मालूम चला कि उसने फोन छीनकर अपने मोजे में छिपा दिया था। ये नज़ारा देखने के बाद वहां मौजूद पुलिस वालों के साथ-साथ अन्य लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी रंजीत सिंह (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला बीते शुक्रवार लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास का है, जहां रंजीत ने एक राह चलते शुभम नाम के एक युवक को फोन छीन लिया और फरार हो गया। शुभम के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी उसका पीछा किया और आखिरकार उसे धर दबोचा।

पकड़े जाने के बाद लुटेरे ने ऐसा तमाशा किया कि उसे पकड़ने वाले लोग भी दुविधा में पड़ गए। रंजीत इस बात पर अड़ गया कि उसने फोन छीना ही नहीं है। लोगों ने उसके कपड़ों में मौजूद सभी जेबों की तलाशी ले ली, लेकिन फोन कहीं भी नहीं मिला। जिसके बाद किसी शख्स ने लूट की इस वारदात की शिकायत पुलिस से कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी ने आरोपी से पूछताछ की तो वह गिड़गिड़ाने लगा कि उसने फोन नहीं छीना है।