नई दिल्ली। इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है Budget 2021 । जो 1 फरवरी को देश की जनता के सामने (Union Budget 2021) पेश किया जाएगा। बजट 2021 की प्रक्रिया को पूरा करने से पहले एक बड़ी रस्म निभाई जाती है और वो है वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) में हलवा सेरेमनी (Halwa Ceremony) की प्रथा, जो काफी लंबे समय से चली आ रही है। आज दोपहर को 3:30 बजे का इस हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, यह एक काफी पुरानी परंपरा है जो बजट पेश करने पहले निभाई जाती है। संसद के नार्थ ब्लॉक में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman), वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, वित्त मंत्रालय के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।