16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉयफ्रेंड के प्यार में चूर थी 3 बच्चों की मां, लड़के ने दूसरी लड़की से की शादी तो दुल्हन का हुआ ऐसा हाल

महिला अपने प्रेमी की शादी से इतना गुस्सा हो गई कि उसके सिर पर भूत सवार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 22 Jul 2018, 3:20 PM IST

maya

बॉयफ्रेंड के प्यार में चूर थी 3 बच्चों की मां, लड़के ने दूसरी लड़की से की शादी तो दुल्हन का हुआ ऐसा हाल

नई दिल्ली। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले ढूंढे जाएं तो शायद हज़ारों बोरियां ऐसे मामलों की फाइल से भर जाएंगे। लेकिन आज हम आपको एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद आपके दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी। बिहार के गया ज़िले के इस मामले ने काफी हलचल मचा दी है। दरअसल एक महिला अपने प्रेमी की शादी से इतना गुस्सा हो गई कि उसके सिर पर भूत सवार हो गया। आरोपी महिला प्रेमी के शादी के पांचवे दिन ही उसके घर पहुंच गई और उसकी नई-नवेली दुल्हन पर ब्लेड से हमला कर दिया। महिला के हमले में दुल्हन के चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद दुल्हन को गया ज़िले के ANMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, दूसरी ओर गांव वालों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं गांव वालों ने आरोपी महिला के बाल भी काट दिए। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने महिला को गांव वालों से छुड़ाकर थाने ले गई। आरोपी महिला का नाम माया देवी बताया जा रहा है। माया ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी ने ही उसे घर पर दुल्हन की हत्या करने के लिए बुलाया था। माया ने पुलिस से कहा कि घर पहुंचने पर उसके प्रेमी ने ही घर का दरवाजा खोला था और दुल्हन को मारने के लिए ब्लेड दिया था।

माया के हमले में घायल दुल्हन का नाम सुलेखा है, जिसकी बीती 15 जुलाई को रवि राव नाम के शख्स से शादी हुई थी। जानकारी के मुताबिक रवि और माया का पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। माया के पति का नाम श्रवण मांझी है, जिसके तीन बच्चों को माया ने ही जन्म दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर दुल्हन सुलेखा गंभीर हालात में अस्पताल में है।