3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़खड़ाकर चल रही थी महिला, तलाशी ली गई तो स्कर्ट के अंदर मिला कुछ ऐसा कि चौंक गए सब

ताइवान के किनमेन शहर के पोर्ट पर एक महिला के पास से 24 गर्बिल्स (चूहे) मिले हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 18 Jan 2019, 11:05 AM IST

omg

लड़खड़ाकर चल रही थी महिला, तलाशी ली गई तो स्कर्ट के अंदर मिला कुछ ऐसा कि चौंक गए सब

नई दिल्ली: ताइवान के किनमेन शहर के पोर्ट पर एक महिला के पास से 24 गर्बिल्स (चूहे) मिले हैं। इन चूहों को वह अपनी स्कर्ट के अंदर छिपाकर ले जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला इन गर्बिल्स को चीन से लेकर आई थी। महिला का कहना था कि वो उन्हें अपने दोस्त के लिए लेकर जा रही है।

लड़खड़ाती हुई चल रही थी महिला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गर्बिल्स की तस्करी करने वाली महिला का नाम वु (60) है। वु को किनमेन के शुइतोउ पोर्ट से गिरफ्तार गिया गया। अधिकारियों को महिला की अजीब ड्रेस और उसकी अजीब चाल देखकर उस पर शक हुआ था। महिला लड़खड़ाती हुई चल रही थी, जिसके बाद तटरक्षक बल के अधिकारियों ने उसकी तलाशी ली।

स्कर्ट के अंदर से मिले जिंदा गर्बिल्स

महिला के स्कर्ट के अंदर से 24 जिंदा गर्बिल्स मिले। महिला का कहना था कि गर्बिल्स को वह अपने दोस्तों के लिए ले जा रही थी। वहीं, जब दोस्त के बारे में पूछा गया तो वह कुछ भी नहीं बता पाई।