इस प्रेमी युगल की मुलाकत भी कमाल की थी, दरअसल दोनों की मुलाकात 2015 में एक डांस क्लास में हुई, दोनों प्यार में डूबे आने वाले भविष्य के लिए ख्वाब देख ही रहे थे कि 23 दिसंबर 2016 को दोनों को इस गंभीर बीमारी के बारे में पता चला। डेवड को जैसे ही पता लगा कि उसकी मंगेतर को ब्रेस्ट कैंसर है डेविड ने हीथर को जल्द ही प्रपोज करने की ठाना लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी डॉक्टर ने बताया कि हीथर के ब्रेस्ट कैंसर का असर उसके दिमाग तक पहुंच चुका है और इससे कभी भी हीथर की मौत हो सकती है, यह सुन कर डेनिड ने तुरंत हीथर से शादी कर ली लेकिन हीथर की हालत बिग़ड़ती गई और कुछ ही घंटों में हीथर ने डेविड की बाहों में दम तोड़ दिया। लेकिन जाने से पहले हीथर ने डेविड से पूरी ज़िंदगी संघर्ष करने की बात कही जिसे डेविड आज भी निभा रहा है। जिसने भी दोनों के निष्छल प्रेम की दास्तान सुनी उसकी आंखें नम हो गईं।