26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनीमून की रात दुल्हन को पता चली पति की सच्चाई, ससुर ने कहा मुझसे संबंध बना लो.. मां बन जाओगी

बेतहाशा निराशा के साथ वापस दिल्ली लौटने के बाद उसने अक्षय की सारी बात उसके घर वालों को बता दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 25 Aug 2018, 12:18 PM IST

rape

हनीमून की रात दुल्हन को पता चली पति की सच्चाई, ससुर ने कहा मुझसे संबंध बना लो.. मां बन जाओगी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 1 जुलाई 2017 को दिल्ली के पंजाबी बाग में रहने वाले एक करोड़पति कारोबारी ने अपनी बेटी (नेहा- बदला हुआ नाम) की शादी राजेश गुप्ता के बेटे अक्षय से कराई थी। शख्स ने बेटी की शादी में करोड़ों रुपये का दहेज भी दिया। इतना ही नहीं बेटी की शादी में शख्स ने दो मर्सिडीज़ कार भी दी थी। शादी के बाद नेहा, अक्षय के साथ हनीमून के लिए ग्रीस और स्पेन की ट्रिप पर गई थी। नेहा ने हनीमून को लेकर कई सपने संजोए थे, लेकिन उसके सभी सपनों पर उस वक्त पानी फिर गया जब उसे पता चला कि अक्षय नपुंसक है।

बेतहाशा निराशा के साथ वापस दिल्ली लौटने के बाद उसने अक्षय की सारी बात उसके घर वालों को बता दी। फिर पता चला कि अक्षय के घर वालों को तो उसकी नपुंसकता के बारे में पहले से मालूम था। अक्षय की मां और बहन नेहा को मनाने की कोशिशों में जुट गए कि वो इस बारे में किसी और से न बताए, नहीं तो उनके परिवार की काफी बदनामी होगी। अक्षय के परिजनों को डर था कि नेहा अपने परिवार से इस बारे में ज़रूर बात करेगी, इसलिए उन्होंने नेहा अपने मायके जाने के लिए भी साफ मना कर दिया।

ससुराल वालों का असली सितम तो फिर यहां से शुरू हुआ। नेहा को फिर बात-बात पर पीटा जाने लगा। उस पर तरह-तरह के अत्याचार किए जाने लगे। 10 जनवरी 2018 की रात अक्षय ने भी नेहा के साथ मारपीट की और कमरे से बाहर चला गया। उसके बाद जो हुआ, नेहा ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। अक्षय के बाहर जाने के बाद नेहा के कमरे में उसका ससुर राजेश गुप्ता घुस आया और नेहा के साथ रेप करने की कोशिश की। राजेश ने नेहा से कहा कि वो उसके साथ संबंध बना ले, जिससे नेहा की ज़िंदगी में पति की सारी कमी पूरी हो जाएगी। कमरे में घुसने के बाद हैवान बन चुका राजेश नेहा से बोलने लगा कि उसके साथ संबंध बनाने से वो मां भी बन जाएगी और पूरा मामला घर में ही रफा-दफा हो जाएगा।

किसी भी तरह अपने ससुर के चंगुल से निकलकर नेहा कमरे से बाहर भागी। अगले दिन ही नेहा का भाई उसका हाल-चाल जानने के लिए उसके ससुराल पहुंच गया और इलाज के नाम पर उसे मायके ले आया। घर आते ही नेहा ने सारी आपबीती अपने घर वालों को बता दी। जिसके बाद नेहा के घर वालों ने राजेश गुप्ता के परिवार के खिलाफ धोखेबाज़ी से शादी, रेप की कोशिश सहित कई मामलों में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस पूरे मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है।