26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाइट क्लब के बाथरूम की दीवारों पर लगी मिली देवी-देवताओं की तस्वीर, महिला की शिकायत पर मांगी माफी

न्यू यॉर्क के एक नाइट क्लब में हिंदू-देवताओं की तस्वीरों को बाथरूम की दीवारों पर चिपकाए जाने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 19 Nov 2018, 5:29 PM IST

omg

नाइट क्लब के बाथरूम की दीवारों पर लगी मिली देवी-देवताओं की तस्वीर, महिला की शिकायत पर मांगी माफी

नई दिल्ली: अमरीका के ओहियो राज्य में रहने वाली अंकिता मिश्रा उस वक्त हैरान रह गईं, जब वह एक नाइट क्लब के वॉशरूम में पहुंचीं। उन्हें वॉशरूम की दीवारों पर सरस्वती, दुर्गा, काली, शिव और गणेश की तस्वीरें लगी दिखाई दीं। इस संबंध में अंकिता ने क्लब से लिखित में इसकी शिकायत की, जिसके बाद बाथरूम के डिजाइनर ने सांस्कृतिक अज्ञानता को लेकर माफी मांगी है।

'माई कल्चर इज नॉट योर बाथरूम'

अंकिता ने 'माई कल्चर इज नॉट योर बाथरूम' हैशटैग के साथ इंस्ट्राग्राम पर लिखा तस्वीर पोस्ट की और बताया, 'मैं न्यू यॉर्क के यश क्लब के बाथरूम का इस्तेमाल नहीं कर पाई। आपने भारतीय देवी-देवताओं की तस्वीर बाथरूम में क्यों लगाई।'


दोस्तों के साथ पार्टी करने गई थीं अंकिता

अंकिता ने ब्लॉग में लिखा कि पिछले महीने वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने न्यू यॉर्क के एक नाइट क्लब में गई थीं। जैसे ही यहां के वीआईपी बाथरूम की सजावट देखी वह हैरान रह गईं। दीवारों को हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें लगी थीं।

क्लब के डिजाइन ने मांगी माफी, कहा— जल्द हटेंगी तस्वीरें

अंकिता ने क्लब से ई-मेल के जरिए शिकायत की। अंकिता के मेल के जवाब में उन्हें क्लब की तरफ से डिजाइनर का मेल आया। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक अज्ञानता के लिए माफी मांगी और कहा कि वह जल्द ही बाथरूम की दीवारों से तस्वीरों को हटा देंगे।