बचपन में हमें कहानियों में बताया गया है शेर जंगल का राजा होता है लेकिन शेरों (Lion) के लिए यह उपाधि सच नहीं है। 'जंगल के राजा' की उपाधि भ्रामक है, क्योंकि शेर असल में जंगल में नहीं रहते ना शेरों मे कोई राजा होता है। दरअसल, शेर (Lion) बड़े पेड़ों वाले जंगलों में नहीं बल्कि झाड़ियों में, लंबी घास के विशाल मैदानों में, सवाना में और चट्टानी पहाड़ियों पर रहते हैं।