2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Innovation : बिना हेलमेट पहनेस्टार्ट ही नहीं होगा स्कूटर

हुबली

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 17 Feb 2025, 2:34 AM IST

Innovation

प्रतीकात्मक तस्वीर

यदि आप हेलमेट (Helmet) नहीं पहनते हैं तो आप बाइक नहीं चला सकते। चाहे आप कितना भी जोर लगा लें, बाइक स्टार्ट नहीं होगी। छात्रों ने एक एसा मॉडल बनाया है जिस पर लिखा है बस अपने सिर पर हेलमेट पहनो और बाइक का किक मारो, बाइक तुरंत स्टार्ट हो जाएगी।

बेलगावी (Belagavi) जिला मुडलगी तालुक के यादवाड स्थित जीएनएस हाईस्कूल के छात्र नबीहसन सैय्यद और गुरुलिंगैयाहिरेमठ ने ऐसे हाई-टेक हेलमेट के आविष्कार (Inventory) के लिए एक विज्ञान का मॉडल बनाया है और राज्य स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है।

हाल ही में केंद्र सरकार के नीति आयोग और सीजेआई फाउंडेशन स्टेमपार्क द्वारा बेंगलुरु के बीबीएमपी हाईस्कूल (High Scholl) में आयोजित इनोवेशन फेस्ट-25 में यादवाड स्कूल के लड़कों ने एक अभिनव हेलमेट का प्रदर्शन करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बाल वैज्ञानिक नबीहसन सैय्यद और गुरुलिंगैयाहिरेमठ ने कहा कि "हमने सेंसर और बैटरी लगाकर हेलमेट तैयार किया और प्रतियोगिता में खिलौना बाइक का उपयोग करके इसका प्रदर्शन किया। निर्णयकर्ता हमें मौके पर ही हाथ मिलाकर बधाई देकर खुशी जाहिर की।

हाईटेक हेलमेट मॉडल बनाया

बाइक चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, फिर भी जो लोग बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वे न केवल अपनी जान गंवाते हैं, बल्कि अपने परिजनों को भी बहुत दुख पहुंचाते हैं। छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले स्कूल के गणित शिक्षक एस.एस.बालुर्गी ने बताया कि बच्चों ने इससे बचाने के लिए हाईटेक हेलमेट मॉडल बनाया है।

स्कूल को गौरवान्वित किया
25 वर्षों से शिक्षक एस.एस.बालुर्गी के मार्गदर्शन में छात्रों ने विज्ञान और गणित मॉडल बनाने में अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने हमारे स्कूल को गौरवान्वित किया है।-शिवप्पागौड़ा न्यामगौड़ा, अध्यक्ष, जीएनएस शिक्षा संस्थान

क्षेत्र के लिए गर्व की बात
यादवाडजीएनएस हाईस्कूल विज्ञान मॉडल बनाने के लिए हर साल राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित करता है। यह मुडलगी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।-अजित मन्नीकेरी, बीईओ, मुडलगी

नवाचार: आईटीआई के दो विद्यार्थियों ने बनाया स्मार्ट हेलमेट, जिसे नहीं पहना तो स्टार्ट नहीं होगी बाइक