29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होंबल गांव में निर्माण कार्यों की रखी आधारशिला

होंबल गांव में निर्माण कार्यों की रखी आधारशिला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हुबली

•

image

S F Munshi

•

Updated: 12 Oct 2021, 1:45 AM IST

होंबल गांव में निर्माण कार्यों की रखी आधारशिला

होंबल गांव में निर्माण कार्यों की रखी आधारशिला

होंबल गांव में निर्माण कार्यों की रखी आधारशिला
गदग
राज्य के लोकनिर्माण मंत्री सी.सी. पाटील ने होंबल गांव में विभिन्न निर्माण की आधारशिला रखी।
स्थानीय विधायक क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत क्रांतिवीर संगोल्ली रायण्णा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, जलजीवन मिशन योजना के अंतर्गत 2.49 लाख रुपए, 28 लाख रुपए की लागत से राजीव गांधी सेवा केंद्र इमारत निर्माण कार्य, तीन लाख रूपए लागत वाली बुकटगार मसूति सामुदायिक भवन, 3 लाख की लागत वाले मसूति सामुदायिक भवन, 85 लाख रुपए की लागत वाली पीयू सरकारी कॉलेज निर्माण कार्य कुल मिलाकर चार करोड़, 4 लाख अनुदान वाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।
मंत्री पाटील ने कहा कि लोकप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे भेदभाव के बिना सेवारत रहें। होंबल गांव एकमात्र ऐसा गांव है जिसे सड़क निर्माण कार्य के लिए 14 करोड़ रुपए तथा विभिन्न निर्माण कार्य के लिए 18 लाख रूपए का अनुदान प्राप्त हुआ है । गांव में कन्याओं के लिए 30 से 50 हजार रुपए धन सहायता उपलब्ध करवाने के लिए भाग्य लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। बच्चों के पालन पोषण के लिए अभिभावकों को 100 रुपए मुहैया करवाने संबंधित बाल संजीवनी योजना जारी की गई है। स्कूल कालेज में कक्षों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने वाली मैलार परिवार के प्रति सीसी पाटिल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य व गणमान्य उपस्थित थे।