हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के प्रतिष्ठित धीमंत पुरस्कार से सम्मानित होने पर प्रकाश बाफना का शांतिलाल ओसवाल, ललित गुलेचा, प्रवीण लूंकड़ और श्रीपाल बाफना सहित समाजबंधुओं ने अभिनंदन किया। वहीं, श्री सिवांची ओसवाल जैन संघ का सिवांची रत्न पुरुष-2026 सम्मान प्राप्त करने पर रमेश बाफना का प्रकाश लूंकड़, कल्पेश कांकरिया, गौतम बाफना, संदीप बाफना, देव चौधरी और पारस कवाड़ ने सम्मान किया।