रायापुर उद्योग संघ के अध्यक्ष नीलेश होन्नल्ली ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र को नियमित तौर पर बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। पृथक पावर ग्रीड तथा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था होनी चाहिए। बीआरटीएस बस परिवहन मार्ग निर्माण करना चाहिए। रेलवे ओवर ब्रिज, परिवहन संपर्क, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करना चाहिए।
विधायक अरविंद बेल्लद, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम आयुक्त डॉ. सुरेश इट्नाल, औद्योगिक संघ के सदस्य रमेश बाफणा, जी. देवकी योगानंद, जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक पी नागेश, उपनिदेशक मोहन भरमक्कनवर, हेस्कॉम के मुख्य अभियंता रमेश शानभाग, उत्तर पश्चिम कर्नाटक राज्य पथ परिवहन निगम के कंट्रोलर विवेकानंद विश्वज्ञ, केआईएडीबी विकास अधिकारी मनोहर बंडिवड्डर समेत कई उपस्थित थे।