12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ रही है समुद्र में डूबकर मरने वालों की संख्या

बढ रही है समुद्र में डूबकर मरने वालों की संख्या
less than 1 minute read
Google source verification

हुबली

•

image

S F Munshi

•

Aug 26, 2021

बढ रही है समुद्र में डूबकर मरने वालों की संख्या

बढ रही है समुद्र में डूबकर मरने वालों की संख्या

बढ रही है समुद्र में डूबकर मरने वालों की संख्या
-अबतक कॉलेज छात्र समेत दस जनों की हुई मृत्यु
सिरसी-कारवार
समुद्र तट पर नियमों का उल्लंघन कर तैरने जाने वालों की संख्या बढ़ रही है। हालही में एक और मामला सामने आया है। समुद्र तट में तैरने गए एक कॉलेज छात्र की डूबने से मृत्यु हुई। यह घटना कुमटा तालुक के गोकर्ण के कुड्ले समुद्र तट पर हुई है।
बीदर जिले के चिकित्सा कॉलेज विद्यार्थी विक्रम तथा छ: छात्र घूमने के लिए बेंगलूरु से गोकर्ण आए थे। इस दौरान विद्यार्थियों ने कुड्ले समुद्र तट में तैरने गए थे। इस दौरान विक्रम की पानी में डुबने से मृत्यु हुई। विक्रम की लाश को गोकर्ण स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखा गया है। घटना के बारे में गोकर्ण थाने में प्रकरण दर्ज हुआ है।
पिछले एक सप्ताह में ऐसे पांच प्रकरण दर्ज हुए हैं। मौज-मस्ती के लिए आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटक तट के अधिकारियों तथा सुरक्षा गार्डों की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। नियमों का उल्लंघन कर समुद्र तट पर जाने से लोगों की मृत्यु हो रही है। इसी माह में अबतक 10 जनों की मृत्यु हुई है। गोकर्ण समुद्री तट पर लाइफगार्ड, प्रवासी मित्र तथा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।