23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Andhra Pradesh / Hyderabad / आंध्र प्रदेश में लगातार बढ़ रहें Coronavirus संक्रमित, 450 पार पहुंचा आंकड़ा

आंध्र प्रदेश में लगातार बढ़ रहें Coronavirus संक्रमित, 450 पार पहुंचा आंकड़ा

Andhra Pradesh News: एक तरफ जहां देशव्यापी लॉकडाउन जारी है वहीं आंध्र प्रदेश में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के नाम पर राजनेता अपनी छवि चमका रहे हैं...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हैदराबाद

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 14 Apr 2020, 9:09 PM IST

आंध्र प्रदेश में लगातार बढ़ रहें Coronavirus संक्रमित, 450 पार पहुंचा आंकड़ा

आंध्र प्रदेश में लगातार बढ़ रहें Coronavirus संक्रमित, 450 पार पहुंचा आंकड़ा

(नेल्लोर): आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 473 हो गई हैं। 34 नए मामलों में गंटूर जिले में 16, कृष्णा में 8, कर्नूल में 7 और अनंतपुर जिले में दो मामले शामिल हैं।

राहत के नाम पर राजनीति चमका रहें नेता, ट्रैक्टरों की निकाली रैली

इधर पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है। एक तरफ जहां देशव्यापी लॉकडाउन जारी है वहीं आंध्र प्रदेश में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के नाम पर राजनेता अपनी छवि चमका रहे हैं। श्रीकालाहस्ती के विधायक मधुसूदन रेड्डी 10 हज़ार परिवारों को राशन देने पहुंचे। 30 ट्रैक्टरों में लगभग 50 टन चावल ले जाया गया। इस समय एक रैली सा माहौल बन गया। सभी ट्रैक्टरों पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी चिन्ह, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी समेत कईं दिग्गजों के पोस्टर लगे हुए थे। दौरान विधायक ने धारा 144 और लॉकडाउन का पूर्ण रूप से उलंघन किया गया। पुलिस मुख दर्शक बनी रही। पुलिस द्वारा विधायक पर कोई करनूनी करवाई नहीं की गई।