30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं इंस्टैंट बेसन सूजी उत्तपम

यह फास्टफूड नहीं है और बच्चों की सेहत के लिए भी सही है। इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 24 Aug 2018, 3:25 PM IST

uttapam

uttapam

बच्चों के रोजाना टिफिन में कुछ स्पेशल चाहिए होता है। ऐसे में अगर आप उनकी सेहत के लिहाज से उन्हें फास्ट फूड से दूर रख रहे हैं तो उन्हें टिफिन में हैल्दी बेसन सूजी उत्तपम दे सकते हैं। यह फास्टफूड नहीं है और बच्चों की सेहत के लिए भी सही है। इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। हालांकि अगर आप चाहें तो इसका बैटर रात को भी तैयार करके रख सकते हैं। यहां पढ़ें इंस्टैंट बेसन सूजी उत्तपम की रेसिपी -

समग्री -

बेसन - 1 कप (100 ग्राम)
सूजी - 1/2 कप (100 ग्राम)
दही- 1 कप (फैंटा हुआ)
शिमला मिर्च - 1
टमाटर - 1
हरी मिर्च - 1
तेल - 2-3 टेबल स्पून
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक क्टा हुआ)
अदरक पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच
नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
ईनो फ्रूट साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच

विधि -

एक बड़े प्याले में बेसन और सूजी को डाल दीजिए इसमें दही डालकर गुठलियां समाप्त होने तक अच्छे से घोल लीजिए। अब इसमें थोडा़ थोडा़ पानी डालते हुए गाढा़ बैटर तैयार कर लीजिए। बैटर को 10-15 मिनिट के लिए ढक कर रख दीजिए। टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च को बारीक काट कर तैयार कर लीजिए।

बेसन-सूजी के घोल में यह बारीक कटी हुई सब्जियां डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स करते हुए मिला लीजिए। अब इसमें नमक, अदरक का पेस्ट, हरा धनिया डालकर मिला लीजिए। घोल अगर ज्यादा गाढा़ लग रहा हो तो इसमें थोडा़ सा पानी मिला कर इसे पतला कर सकते हैं।

अब सबसे आखिर में ईनो फ्रूट साल्ट कर इसे बैटर में मिक्स कर लीजिए। बैटर को ईनो डालकर ज्यादा देर तक को फैंटना नहीं है बस मिक्स होने तक मिलाना है। नॉनस्टिक तवा आग पर रख कर गरम कीजिए, तवे पर थोडा़ सा तेल डाल कर कलछी से चारों ओर फैलाइए।

1 चम्मच बैटर को गरम तवे पर डालिए और चमचे से एक जैसा थोड़ा मोटा उत्तपम फैलाइए। (हम छोटे साइज के उत्तपम बना रहे हैं तो तवे पर एक बार में 2 या 3 उत्तपम का बैटर डाल कर बना सकते हैं)। उत्तपम के चारों ओर थोडा़ सा तेल डाल दीजिए और इसके ऊपर भी थोडा़ स तेल डाल दीजिए। उत्तपम को ढककर 2 मिनिट के लिए मीडियम और धीमी आग पर सिकने दीजिए इसके बाद इसे पलट दीजिए। उत्तपम नीचे से सिक चुका है इसे पलट लीजिए और दूसरी ओर से भी इसे ब्राउन चित्ती आने तक ढककर सिकने दीजिए।

उत्तपम दोनों ओर से अच्छे सिक कर तैयार हैं, इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए और इसी तरह से सारे उत्तपम बना कर तैयार कर लीजिए। इतने बैटर में लगभग 12 उत्तपम बनकर के तैयार हो जाते हैं। गरमा गरम उत्तपम को हरे धनिए की चटनी, टमैटो सॉस या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसिए और खाईए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।