
Crispy fried corn
किसी भी पार्टी में स्टार्टर के तौर पर चटपटे कुरकुरे स्वीट कॉर्न सर्व किए जा सकते हैं। इन्हें आप घर में बच्चों को भी बना कर दे सकते हैं। इसे तेल में डीप फ्राई करके बनाया जाता है, इसलिए ध्यान रखें कि इसे हार्ट पेशेंट को न खिलाएं और बच्चों को भी सीमित मात्रा में ही सर्व करें। यहां पढ़ें चटपटे कुरकुरे स्वीट कॉर्न की रेसिपी -
सामग्री -
स्वीट कॉर्न - 1 कप
कॉर्न फ्लॉर - 2 टेबल स्पून
नमक - ½ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
तेल - तलने के लिए
परोसने के लिए
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)
हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
नींबू - ½
विधि -
स्वीट कॉर्न उबालिए
एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर इसे ढककर पानी उबलने रख दीजिए। पानी में उबाल आने पर इसमें स्वीट कॉर्न डालकर 5 से 6 मिनिट तक उबलने दीजिए।
5 मिनिट बाद, स्वीट कॉर्न फूले-फूले दिखने लगेंगे। स्वीट कॉर्न उबल गए हैं। इन्हें पानी से निकालकर छलनी में डालिए और फिर एक प्याली में पलट लीजिए।
स्वीट कॉर्न में कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिए। सारी चीजों को तब तक अच्छे से मिलाएं जब तक कि स्वीट कॉर्न पर मसाले अच्छे से चिपक जाएं। मसाले पाउडर की तरह ना दिखें।
स्वीट कॉर्न तलिए
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए। हाथ को कढ़ाही के ऊपर ले जाकर चैक कीजिए कि तेल गरम हुआ कि नहीं। हाथ पर गरमाहट लगनी चाहिए। स्वीट कॉर्न को तलने के लिए ज्यादा गरम तेल की आवश्यकता नही है। 1 स्वीट कॉर्न डालकर भी आप तेल चैक कर सकते हैं।
कम गरम तेल में धीरे-धीरे करते हुए आधे स्वीट कॉर्न डालकर इन्हें कलछी से थोड़ा सा हिला दीजिए। स्वीट कॉर्न को धीमी मीडियम आंच पर 3 मिनिट तक तल लीजिए। इसके बाद, गैस तेज करके इन्हें 1 से 2 मिनिट और तल लीजिए।
2 मिनिट बाद, स्वीट कॉर्न क्रिस्पी तलकर तैयार हैं, इन्हें कढ़ाही के ऊपर ही एक छलनी में निकाल लीजिए ताकि अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए। गैस को धीमा करके स्वीट कॉर्न प्लेट में रख दीजिए।
बचे हुए स्वीट कॉर्न भी इसी तरह तल लीजिए। एक बार के स्वीट कॉर्न 5 मिनिट में तल जाते हैं। आप चाहे तो स्वीट कॉर्न ऎसे भी खा सकते हैं। इन्हें और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें मसाले -हरी मिर्च, हरा धनिया और नींबू निचोड़कर डाल दीजिए। सारी चीजों को मिक्स कर लीजिए और क्रिस्पी स्वीट कॉर्न तैयार। क्रिस्पी स्वीट कॉर्न को किसी भी समय सर्व कीजिए, यह टेस्टी स्नैक्स सभी को पसंद आएगा।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
12 Apr 2018 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allइंडियन रीजनल
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
