23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर चाहते हैं स्किन पर नेचुरल ग्लो, तो खाएं ये चीज

दाल में प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसके सेवन से स्किन हैल्दी होती है और इस पर नेचुरल ग्लो आता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 27 Sep 2018, 4:38 PM IST

dal cutlets recipe

dal cutlets recipe

दाल में प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसके सेवन से स्किन हैल्दी होती है और इस पर नेचुरल ग्लो आता है। दाल को अगर आप पारंपरिक तरीके से पका कर नहीं खाना चाहते तो आप इसके कटलेट बना कर खा सकते हैं। मसूर दाल के कटलेट बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं और यह झटपट तैयार भी हो जाते हैं। यहां पढ़ें मसूर दाल की रेसिपी -

सामग्री -

साबुत मसूर दाल - ½ कप (100 ग्राम) (भीगो कर ली हुई)
आलू - 2 (150 ग्राम) (उबले हुए)
पनीर - 100 ग्राम
पुदीने के पत्ते - 1/4 कप (बारीक कटे हुए)
हरा धनिया - 1/4 कप (बारीक कटा हुआ)
भुने चने - 1/4 कप
तेल - 1/4 कप
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
अदरक - 1 इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ)
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
अमचूर - 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
जीरा - ½ छोटी चम्मच (भूना हुआ)
नमक - 1 छोटी चम्मच

विधि -

आधा कप छिलके वाली साबुत मसूर दाल को अच्छे से साफ करके धोकर साफ पानी में 7-8 घंते के लिए भीगो कर रख दीजिए इसके बाद इसमें से अतिरिक्त पानी हटा कर इसे ले लीजिए।

दाल को कुकर में डाल दीजिए और 1/4 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिए ओर दल को 1 सीटी आने तक पकने दीजिए। कुकर में सीटी आने पर गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने पर कुकर का ढक्कन खोलिए। दाल में पानी होने पर इसे छान लीजिए जिससे की दाल का पानी अलग हो जाए।

मिक्स जार में भुने हुए, छिले हुए चने डल कर बारीक पाउडर बना लीजिए। उबले हुए आलू को छील कर कद्दूकस कर लिजिए। आलू में ही पनिर को कद्दूकस कर लिजिए अब इसमें दाल डाल दीजिए, साथ में बारीक कटा हुआ पुदीना, बारीक कटा हरा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर, नमक और भुने चने का पाउडर डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। टिक्की बनाने के लिए मिश्रण तैयार है।

टिक्की शैलो फ्राई करने के लिए पैन में 2-3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिए। अब हाथ पर थोडा़ सा तेल लगा कर हाथ को चिकना कर लीजिए और थोडा़ सा मिश्रण निकालिए, हाथ से दबाकर, गोल आकार देकर हथेली से दबा कर टिक्की का शेप दीजिए और प्लेट में रख दीजिए। सारी टिक्की इसी तरह बनाकर तैयार करके, प्लेट में रख लीजिए।

तेल गरम होने पर गैस धीमा कीजिए और पैन में टिक्की सिकने के लिए एक-एक करके लगा दीजिए। धीमी मध्यम आंच पर टिक्की को नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिए।

टिक्की को चैक कीजिए लगभग 5 मिनिट में टिक्की नीचे से गोल्डन ब्राउन होकर सिक कर तैयर है इसे पलट दीजिए ओर 4 मिनिट इस ओर से भी इसे गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिए। टिक्की दोनों ओर से अच्छी गोल्डन ब्राउन सिक कर तैयार है। टिक्की को सिकने में 10 मिनिट क असमय लगा है। टिक्की को प्लेट में निकाल लीजिए। अब बाकी की टिक्की भी इसी तरह से सेक कर तैयार कर लीजिए।

इतने मिश्रण में लगभग 15 टिक्की बन कर तैयार हो जाती हैं। मसूर दाल की स्वादिष्ट क्रिस्पी टिक्की बनकर तैयार हैं। मसूर दाल से बनी टिक्की को हरे धनिए की चटनी या टमैटो सॉस के साथ परोस सकते हैं। इन टक्की को चाहें तो बर्गर में सैंडविच में या चपाती, परांठे में भी लपेट कर खाने के लिए दे सकते हैं। परोसिए और खाईए आप सभी को इस का स्वाद बहुत पसंद आएगा।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।