9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेस्टिवल्स ने बदला होटल्स में फूड का अंदाज

नवरात्रि खत्म होने के साथ ही अब फेस्टिव सीजन की धूम शुरू हो गई है। पहले दशहरा, फिर करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, फिर क्रिसमस और न्यू ईयर।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Sep 29, 2017

Food

Food

नवरात्रि खत्म होने के साथ ही अब फेस्टिव सीजन की धूम शुरू हो गई है। पहले दशहरा, फिर करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, फिर क्रिसमस और न्यू ईयर। अब से जनवरी तक त्योहार ही त्योहार हैं। ऐसे में फेस्टिवल सीजन में लोगों का फोकस डिफरेंट फूड और डिशेज पर रहता है। खासतौर पर नवरात्र में, क्योंकि कई लोग फास्ट रखते हैं, ऐसे में होटल्स भी उन्हें उनकी रिक्वायरमेंट के अनुसार बेस्ट सर्विस देने के लिए तैयार रहते हैं। फाइव स्टार होटल्स से लेकर रेस्तरां और कैफेज भी शहरवासियों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए नए प्रयोग कर रहे हैं। इन दिनों शहर के कई होटल्स और रेस्तरां में नवरात्र के स्पेशल फूड मेन्यूज और फेस्टिवल्स की धूम दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि कई होटल्स अब सिर्फ इंडियन थाली को ही गेस्ट के सामने सर्व नहीं कर रहे हैं। शेफ्स अब नए प्रयोगों के साथ चाइनीज, जैपनीज व इटैलियन फूड थाली और डिशेज को प्रजेंट कर रहे हैं, जो सामान्य नवरात्रि से ऊब चुके गेस्ट्स काफी पसंद कर रहे हैं।

चाइनीज और इटैलियन थाली

एक्सपर्ट गौरव ज्ञानानी ने बताया कि एक होटल में चाइनीज नवरात्र थाली इंट्रोड्यूस की। इसमें गार्लिक, ओनियन, सॉल्ट जैसा कोई इंग्रीडिएंट नहीं था। वहीं एक होटल में इटैलियन थाली के अनुरूप एपल चीज सैलेड, कॉटेज चीज को जोड़ा गया।

दिवाली की खास तैयारी

एक्सपट्र्स का कहना है कि होटल्स और रेस्तरां में न्यू एक्सपीरियंस देने के लिए काफी प्रयोग हो रहे हैं। दिवाली के लिए लस्सी फ्लोट (मॉडर्न ट्विस्ट लस्सी विद् सोडा एंड फ्लेवर्स), मोतीचूर लड्डू विद् लिक्विड नाइट्रोजन आइसक्रीम, काजू कतली विद् नाइट्रोजन आइसक्रीम, सेवरी वेफल्स, पिज्जा सेवरी वेफल्स जैसे कई खास फूड आइटम्स हैं। एक्सपट्र्स का कहना है कि अब घरों में बनाई जाने वाली गुझिया और शक्करपारे को भी होटल्स में प्रजेंट किया जा रहा है। कई होटल्स में इसके लिए हलवाई सेक्शन बनाए गए हैं।