8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्रत में खाएं कुट्टू की खिचड़ी

व्रत में अगर कुछ हल्का फुल्का खाना चाहते हैं तो कुट्टू की खिचड़ी ख सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 19 Apr 2018, 4:39 PM IST

kuttu ki khichdi

kuttu ki khichdi

व्रत में अगर कुछ हल्का फुल्का खाना चाहते हैं तो कुट्टू की खिचड़ी ख सकते हैं। यह झटपट तैयार हो जाती है और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है। इसे मूंगफली की कढ़ी के साथ भी परोसा जा सकता है। यह गुजराती व्यंजन है और इसे उपवास में खाया जाता है। यहां पढ़ें कुट्टू की खिचड़ी की रेसिपी -

सामग्री -

1 कप कुट्टू
1/2 कप खट्टा दही
1 टी-स्पून जीरा
1 टेबल-स्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
1/4 कप भूने और दरदरी पीसी हुई मूंगफली
1 टी-स्पून शक्कर
1/2 टी-स्पून नींबू का रस
सेंधा नमक , स्वादअनुसार
1/2 कप आलू, छिले , 12 mm (1/2 इंच) टुकड़ो में कटे हुए

सजाने के लिए
1 टेबल-स्पून बारीक कटा धनिया
1 टी-स्पून भूना तिल

परोसने के लिए
मूंगफली कढ़ी

विधि -

कुट्टू को साफ और धोकर उपयुक्त पानी में 2 घंटे के लिए भिगो दें। पानी छानकर एक तरफ रख दें। दही और 1½ कप पानी को एक बाउल में अच्छि तरह से मिलाऐं। एक तरफ रख दें। एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और जीरा डालें।

जब वे चटकने लगे, आलू डालकर अच्छि तरह से मिलाऐं और मध्यम आंच पर आलू के आधे पक जाने तक पकाऐं। अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और मूंगफली डालकर लगातार हिलाते हुए, मूंगफली के भूरे और सुगंध आने तक पकाऐं।

दहीं का मिश्रण, सेंधा नमक और कुट्टु डालकर अच्छि तरह से मिलाएं। 10 से 12 मिनट तक या कुट्टू के पक जाने तक और सारा पानी सुख जाने तक, बीच-बीच में हिलाते हुए पकाऐं। धनिया और तिल से सजाकर मूंगफली कढ़ी के साथ गरमा गरम परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।