पुलिस के मुताबिक युवती सानिया सुमन की हाल में ही शादी हुई है। और शादी के बाद ही 3 दिन पहले पति की दुर्घटना में मौत हो गई। जिससे युवती काफी दुखी थी। मॉल में मौजूद लोगों की माने तो युवती ने दोपहर 12 बजकर 23 मिनिट पर तीसरी मंजिल से छलांग लगाई और अपनी जान देने के कोशिश की। सानिया की शादी 15 दिन पहले ही उज्जैन में हुई थी। घटना के बाद से ही युवती अवसाद में थी।