25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: एमपी में सरपट दौड़ेगी 150 पीएम ई बसें, सरकार से मिलेगी सब्सिडी

MP News: प्रधानमंत्री ई बस सेवा के तहत इंदौर को मिलीं 150 बसों का संचालन अगस्त के पहले सप्ताह से होगा। इलेक्ट्रिक और एसी बसें पर्यावरण के लिए ठीक होने के साथ नगर निगम के लिए भी किफायती रहेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 18 Apr 2025, 11:32 AM IST

CG E-Bus: बड़ी खुशखबरी! रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर दौड़ेंगी 240 ई-बसें

MP News: प्रधानमंत्री ई बस सेवा(PM E-Bus Seva) के तहत इंदौर को मिलीं 150 बसों का संचालन अगस्त के पहले सप्ताह से होगा। इलेक्ट्रिक और एसी बसें पर्यावरण के लिए ठीक होने के साथ नगर निगम के लिए भी किफायती रहेंगी। बसों के संचालन पर निगम को 22 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से सब्सिडी सरकार से मिलेगी। अभी इन बसों पर प्रति किमी 58 रुपए खर्च आता है।

ये भी पढें - MP Government Bus तैयारी हुई तेज, 8 कंपनियां चलाएंगी सरकारी बसें

पीएम ई बस सेवा शुरू

ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए शहरों में डीजल-पेट्रोल की बसें हटाकर इलेक्ट्रिक बसों पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने पीएम ई बस(PM E-Bus) सेवा शुरू की है। इसके तहत शहरों को क्षमता के अनुसार बसें मुहैया कराई जा रही हैं। इंदौर को सर्वाधिक 150 इलेक्ट्रिक बसें (PM E-Bus Seva) दी गई हैं। इन बसों के संचालन के लिए बुधवार को भोपाल में रिव्यू बैठक हुई थी। बैठक में जिन शहरों को बसें मिलनी हैं, वहां के अधिकारी, भोपाल के विभागीय अफसर और अन्य जिम्मेदार मौजूद थे। इंदौर से निगमायुक्त शिवम वर्मा इसमें शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि अगस्त के पहले सप्ताह में इंदौर को बसें मिल जाएंगी और इनका संचालन शुरू हो जाएगा। इससे पहले नगर निगम अफसरों और अन्य को इनके संचालन की विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।


ये भी पढें - एमपी में सरपट दौड़ेगी ई-बसें, बनेंगे कई चार्जिंग स्टेशन

ये होंगे फायदे

इन बसों से शहर में सार्वजनिक परिवहन सुगम होगा और प्रदूषण कम करने में सफलता मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसें होने से शहर का कार्बन फुट प्रिंट कम होगा, जिसका फायदा कार्बन क्रेडिट के रूप में मिलेगा। लोक परिवहन वाहनों की संख्या बढ़ने से लोगों को आवाजाही में आसानी होगी।

बस संचालन का मौजूदा स्वरूप

  • एआइसीटीएसएल के तहत बसों का संचालन: 550
  • शहर में बसें: 400
  • अंतर शहरी और राज्यीय बसें: 150
  • इलेक्ट्रिक बसें: 80
  • सीएनजी: 150
  • डीजल: 150