इंदौर. एसिड अटैक पीडि़़त एक युवती ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर गुहार लगाई है कि शहर में खुलेआम एसिड बिक रहा है। दुकानदार नाम, पता, पहचान पत्र और कारण पूछे बगैर एसिड बेच रहे हैं, इसे रुकवाया जाए। पीडि़ता की ओर से अधिवक्ता शन्नो शगुफ्ता खान पैरवी कर रही हैं। गुरुवार को हाईकोर्ट ने प्रशासन को नोटिस भी जारी कर दिया है।