मप्र अव्वल
सोपा के अध्यक्ष डॉ. डेवीस जैन ने बताया, देश में 18 लाख टन सोयाबीन तेल का उत्पादन है, जबकि मांग ज्यादा होने से 36 लाख टन आयात करते हैं। 80 लाख टन पॉम ऑइल व 20 लाख टन सूरजमुखी तेल भी आयात होता है। मप्र तेल की उपलब्धता में देश में अव्वल है। मप्र में 45%, महाराष्ट्र में 35%, राजस्थान में 10% सोयाबीन होता है।