31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 घंटे में 2.5 इंच बारिश, अब तक 75 प्रतिशत बरसा पानी, सितंबर के आखिर में होगी बारिश की विदाई

अब तक 26 इंच पानी बरसा, सडक़े बेहाल, औसत 34.5 का 70 प्रतिशत कोटा पूरा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Updated: 10 Aug 2019, 12:33 PM IST

indore

12 घंटे में 2.5 इंच बारिश, अब तक 75 प्रतिशत बरसा पानी, सितंबर के आखिर में होगी बारिश की विदाई

इंदौर. मानसून की सक्रियता बनी हुई है। गुरूवार रात जोरदार बारिश हुई। रात्रि 8.30 से सुबह 8.30 के बीच करीब 2.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं शुक्रवार को दिन-भर में सिर्फ 8 एमएम पानी गिरा। दिन-भर तेज हवाएं चलती रही, जिसमें मौजूद पानी की बौछारों से लोग भींगते रहें। शाम को कुछ देर बारिश हुई, लेकिन गति काफी धीमी रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी भी सिस्टत मौजूद है। नमी अच्छी मिल रही हैं। आने वाले एक दो दिन इसी तरह बौछारे गिरती रहेगी। अब तक 26 इंच बारिश हो चुकी हैं। अगस्त के पहले सप्ताह मंे ही 5 इंच बारिश हो चुकी हैं।

must read : बुजुर्ग मां ने पैसे नहीं दिए तो बेटे के सिर पर चढ़ा ‘शैतान’, जुल्म की दास्तां सुन पुलिस भी हुई भावुक

बीते तीन दिनों से शहर में बारिश का मौसम बना हुआ हैं। रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हो रही हैं। इस समय मप्र पर मल्टी सिस्टम मानसून सक्रिय हैं। हवाएं भी तेज चल रही हैं। जिसके कारण अनेक स्थानों पर अच्छी बारिश हो रही हैं। मौसम विभाग ने अगले २४ घंटों में तेज बारिश और अनेक स्थानों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया हैं। आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से अच्छे सिस्टम के संकेत मिल रहे हैं। सब कुछ ठीक रहा तो इस बार मानूसन की बारिश का आंकड़ा औसत से ज्यादा हो सकता हैं। अभी तक औसत की ७५ प्रतिशत बारिश हो चुकी हैं। मानसून की बिदाई सिंतबर आखिर में होगी।