इस काम को इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है। निगम का सूचना एवं प्रौद्योगिक विभाग (आईटी) सेल इस काम को एक एजेंसी के माध्यम से अंजाम दे रहा है। कॉलोनी सेल का पोर्टल बनने से आम जन को काफी राहत होगी, क्योंकि उन्हें शहर की वैध और अवैध कॉलोनियों के बारे में आसानी से मालूम पड़ जाएगा। अभी लोगों को कॉलोनी संबंधित जानकारी के लिए निगम मुख्यालय स्थित कॉलोनी सेल आना पड़ता है। कभी-कभी अफसर और कर्मचारियों के न मिलने पर चक्कर अलग काटना पड़ते हैं। यह देखते हुए ही अब कॉलोनियों को ऑनलाइन किया जा रहा है। इनके साथ ही कॉलोनी की विकास अनुमति देने और कार्यपूर्णता भी ऑनलाइन करने की प्लानिंग की जा रही है।